![]()
आगरा शहर में अवैध पार्किंग और मनमानी वसूली करने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की पार्किंग टीम ने शहरभर में छापेमारी की। दो अवैध पार्किंग को मौके पर ही बंद करा दिया गया। नगर निगम ने पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर अवैध पार्किंग संचालकों पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संजय प्लेस में क्लीन चिट, दीवानी पर मिला फर्जीवाड़ा
अभियान की शुरुआत संजय प्लेस स्थित पार्किंग से हुई। यहां जांच में कोई अवैध संचालन नहीं मिला। इसके बाद टीम दीवानी चौराहा पहुंची। यहां शांति विनायक मॉल के नाम पर अवैध रसीदें काटकर वसूली की जा रही थी। टीम ने तुरंत पार्किंग बंद करा दी। ट्रांस यमुना में ‘न्यू पार्किंग’ भी अवैध निकली
ट्रांस यमुना क्षेत्र में श्री कृष्णा हॉस्पिटल के पास ‘न्यू पार्किंग’ के नाम से अवैध पार्किंग चल रही थी। संचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। नगर निगम ने इसे भी बंद करा दिया। सहायक नगर आयुक्त बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे अवैध वसूली
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया- “शहर में बिना अनुमति पार्किंग संचालन और वाहन चालकों से अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को पत्र भेजकर अवैध संचालकों पर केस दर्ज करने को कहा है। शहर में पार्किंग व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।” नगर निगम की अपील- अधिकृत पार्किंग ही इस्तेमाल करें
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि केवल अधिकृत पार्किंग का ही इस्तेमाल करें। अगर कहीं अवैध वसूली या संदिग्ध पार्किंग चल रही हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
Source link
आगरा में चल रहा अवैध पार्किंग का खेल:नगर निगम ने पकड़ा, 2 पार्किंग बंद, दीवानी और ट्रांसयमुना में की गई कार्रवाई