![]()
गोरखपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण रेलवे बस स्टेशन की जगह किया जाएगा। शनिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने इसकी धीमी प्रगति पर
.
डीएम ने बैठक में शहर के आसपास के क्षेत्रों में चल रही ढांचागत विकास की परियोजनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 6 हजार एकड़ में प्रस्तावित नया गोरखपुर परियोजना के तहत बनने वाले गुरुकुल सिटी में लगभग 19 करोड़ 55 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने असुरन से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक प्रस्तावित 19.4 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से शहर के पमुख हिस्सों में यातायात दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़ी पांडेयहाता से लेकर धर्मशाला तक निर्माणाधीन विरासत गलियारा परियोजना भी काम जल्द पूरा करने को कहा। डीएम ने बारिश शुरू होने तक नाला सहित अन्य निर्माण पूरा कर लिया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र में जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा नए कल्याण मंडपम, शापिंग काम्प्लेक्स, कला ग्राम और माडल वेंडिंग जोन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से गीडा और धुरियापार क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनाल, सीएनजी प्लांट, सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट और डिस्टलरी परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नियमित मानिटरिंग के जरिए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम प्रशासन डा. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।