![]()
सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में विधायक भूपेश चौबे और विंध्याचल मंडल के आयुक्त ने आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना और जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना था। “सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। उन्होंने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन और अन्य विकास कार्यों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम के दौरान विधायक और आयुक्त ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही, छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून, 2026 तक समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम चौपालों को शासन एवं जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया, जिनके माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोन ब्लॉक प्रमुख प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Source link
सोनभद्र के कोन में ग्राम चौपाल आयोजित:विधायक भूपेश चौबे और आयुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं