अफजाल अंसारी की कुर्क संपत्ति पर जवाब मांगा:हाईकोर्ट ने सांसद की पत्नी, बेटियों के मामले में भी यूपी सरकार पूछा


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद अफजाल अंसारी उनकी बेटी नुसरत अंसारी, मारिया अंसारी व नूरिया अंसारी और बीवी फरहत अंसारी की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही में कुर्क संपत्ति को रिलीज करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने जवाब के लिए तीन सप्ताह का समय देते हुए याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगाई है। अंसारी परिवार ने दाखिल की है याचिका यह आदेश न्यायमूर्ति सीडी सिंह एवं न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने अफजाल अंसारी, फरहत अंसारी, नुसरत अंसारी, मारिया अंसारी व नूरिया अंसारी की याचिका पर उनके अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय एवं सरकारी वकील को सुनकर दिया है। एडवोकेट उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि मोहम्मदाबाद तहसील के शकूरपुर मौजा स्थित आराजी संख्या 402, 403, 407 व 408 को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया गया था। शर्तों के साथ रिलीज का आदेश हुआ था याचियों की अर्जी पर सुनवाई के बाद गाजीपुर के विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए ने कुर्कशुदा संपत्ति कतिपय शर्तों पर रिलीज करने का आदेश दिया। उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विशेष अदालत के आदेश के बाद कुर्क संपत्ति रिलीज करने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन जिलाधिकारी गाजीपुर ने गत 12 जनवरी के प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई आदेश नहीं किया है।
सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि इसी आदेश के खिलाफ आपराधिक अपील लंबित है, जिसकी सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख लगी गई है। साथ ही उन्होंने याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगा दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *