सपा सांसदों के खिलाफ फर्जी खबर प्रसारित:सपाईयों ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र, कार्रवाई की मांग


औरैया में समाजवादी पार्टी के सांसदों के खिलाफ एक फेसबुक पेज पर फर्जी खबर प्रसारित होने के बाद सपाईयों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसपी अभिषेक भारती से मुलाकात की। उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। एसपी को सौंपे गए पत्र में सपाईयों ने बताया कि 18 जून को एक फेसबुक पेज पर देश के 26 सांसदों के संबंध में भ्रामक और मनगढ़ंत समाचार प्रसारित किया गया था। उनका आरोप है कि इस झूठी खबर के माध्यम से समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों की छवि को धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अभिषेक भारती से इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल से कराने और दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। सपा नेताओं ने इस दौरान जनपद के कुछ अन्य लंबित प्रकरणों और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी पुलिस से निष्पक्ष हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, पल्लवी पाल, ओमप्रकाश ओझा, पूर्व विधायक मदन गौतम, शोभित यादव सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *