![]()
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित फेस 1 में रात लगभग 9.30 बजे से लाइट न आने से गुस्साए लोगों ने बिजली घर पर हंगामा करने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप दिल्ली मेरठ हाईवे जाम कर दिया। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे जाम और तनाव की स्थिति बनी रही। बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के सामने ही कर्मचारियों को लाइट न आने पर हाईवे जाम की चेतावनी दी और वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।इसी दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा भी अपने परिजनों के साथ हरिद्वार की और से वहां पहुंचे जिनकी गाड़ी को लोगों ने आगे खड़े होकर रूकवा दिया। उनके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने गाड़ी में मौजूद महिला से बदसलूकी भी की। इस दौरान पुलिस भी वहां नजर नहीं आई। हालांकि लगभग 10 मिनट बाद पुलिस और कुछ अन्य लोगों ने अध्यक्ष की कार को वहां से निकलवा दिया गया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पल्लवपुरम थाना प्रभारी भारत सारस्वत मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। इस दौरान जाम लगाने वालों और हाईवे से जाने वाले अन्य राहगीरों के बीच भी आपस में खूब कहासुनी हुई। वहीं अनुज शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक सामने आकर कार रूकवा दी। साथ में छोटे बच्चे भी थे जिस कारण हमने उनसे जाने के लिए कहा तो कुछ लोगों ने अभद्र व्यहवार किया । वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं है विधिवत कार्रवाई की जाएगी
Source link
मेरठ में लाइट न आने पर हाईवे जाम, पुलिस गायब:मेरठ बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा के परिजनों के साथ बदसलूकी