![]()
KGMU में गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉक्टर पर मरीज के इलाज में लगा लापरवाही का आरोप।
KGMU के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। 4 साल पहले पीड़ित ने हॉर्निया का ऑपरेशन कराया था। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत शासन में की। शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंडलायुक्त को पू
.
शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर शिकायत की है। आरोप हैं कि वर्ष 2022 में उन्हें हार्निया की समस्या थी। जांच के बाद KGMU में भर्ती कर उनका ऑपरेशन किया गया।
सर्जरी के बाद कंडीशन बिगड़ी
राजकुमार सिंह के मुताबिक, इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजकुमार सिंह ने बताया कि पहली सर्जरी के बाद स्थिति गंभीर होने पर 1 अक्टूबर, 2022 को दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा।
कमिश्नर को जांच के दिए आदेश
शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। कई महीनों तक स्टोमा बैग के सहारे जीवन बिताना पड़ा। शिकायत के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने 9 जून 2026 को जारी पत्र में मंडलायुक्त लखनऊ को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।