UP Evening Bulletin Update; Yogi Adityanath Ayodhya Ram Mandir Visit

.

आज की सबसे बड़ी खबर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी के अयोध्या दौरे को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के 2 दिन में 7वीं बार सपा में टूट होने के दावे से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले- अपराधी नहीं बचेगा; 15 दिन और इंतजार कर लो

चढ़ावा विवाद पर योगी बोले- SIT दूध का दूध, पानी का पानी करेगी। 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया। 15 दिन और इंतजार कर लो। वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं। कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे। किसी के पास कोई प्रूफ है तो एसआईटी को दे दे। हनुमानगढ़ी के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन किए। चंपक राय कारसेवकपुरम में रहे। पूरी खबर पढ़ें

2- राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ, SIT ने SBI के ब्रांच मैनेजर से किए सवाल जवाब

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में SIT लगातार 5वें दिन अयोध्या पहुंची। टीम ने महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग बातचीत की है। SBI के पूर्व और वर्तमान मैनेजर को बुलाकर पूछताछ की है। इससे पहले 18 जून को टीम करीब 10 घंटे तक मंदिर परिसर में रही। ट्रस्टी अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। पूरी खबर पढ़ें

3- राजभर बोले- असली चाचा बनेंगे सपा प्रमुख, घमंडी चाचा प्राइमरी मास्टर रह जाएंगे

मंत्री ओपी राजभर ने फिर सपा में टूट का दावा किया। दो दिन में 7वीं बार यह बात कही। उन्होंने कहा, “बगावत तो बलिया से ही होगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है लेकिन अपमान नहीं। सपा टूटने के बाद बची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल) बनेंगे, क्योंकि वही उसे दोबारा खड़ा कर सकते हैं। दूसरे घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी के मास्टर बनकर रह जाएंगे।” पूरी खबर पढ़ें

4- राहुल गांधी के जन्मदिन पर लखनऊ में रुद्राभिषेक; काशी में ‘भगवान परशुराम’ के स्वरूप में पूजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी का आज 56वां जन्मदिन है। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल की भगवान परशुराम के स्वरूप में पूजा की। मां गंगा की बीच धारा में मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं ने 11 किलो लड्डू का केक बनाकर काटा। लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके लिए हनुमंत धाम में पंचगव्य से रुद्राभिषेक किया। पूरी खबर पढ़ें

5- देवरिया के लौंडा डांसर की बिहार में हत्या, जबरन सुनसान जगह ले जा रहे थे

देवरिया के एक लौंडा डांसर की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परफॉर्मेंस के बाद वह स्टेज के पीछे आराम कर रहा था। तभी तीन युवक पहुंचे। दोबारा डांस करने को कहा और जबरिया कहीं ले जाने लगे। विरोध करने पर पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर साथी मौके पर पहुंचे। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, मंत्री ने बहराइच DM से रिपोर्ट मांगी

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच बहराइच में गाजी मियां की दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप लगा है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सीएम योगी को पत्र लिखकर SIT जांच की मांग की है। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने डीएम से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने कहा कि दरगाह में बड़े पैमाने पर गबन की शिकायतें मिली हैं। पूरी खबर पढ़ें

7- बसपा से टिकट के लिए ₹3.35 करोड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले- चुनाव नजदीक, पूरा पैसा कैश में लगेगा

विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देते ही राजनैतिक दल सक्रिय हो गए हैं। कई दल लाखों-करोड़ों लेकर अपना सिंबल दे रहे हैं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन के दूसरे पार्ट में बसपा में विधानसभा टिकट के लिए 3.35 करोड़ रुपए की डील का दावा सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने विधानसभा टिकट दिलाने का वादा करते हुए कहा- चुनाव नजदीक है, पूरा पैसा कैश में लगेगा। पूरी खबर पढ़ें

8- संतकबीरनगर में थप्पड़ मारने पर तलवार से काटी गर्दन; छेड़खानी पर आरोपी को पीटा था

संतकबीरनगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवक की तलवार से हत्या करने वाले आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चला। शुक्रवार को महिलाएं लाठियां लेकर सड़क पर उतरीं और एनकाउंटर की मांग करने लगीं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल, 5 दिन पहले युवक ने भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ मारा था। इससे खार खाए था। पूरी खबर पढ़ें

9- हापुड़ में 2 करोड़ की डकैती डालने वाला एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी था

हापुड़ में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए की डकैती डालने के आरोपी बदमाश श्याम (28) को पुलिस ने गुरुवार देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को भी गोली लगी है। पुलिस ने 7 जून को हुए मुठभेड़ में इसके मास्टरमाइंड सिपाही सहित गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा था। पूरी खबर पढ़ें

10- यूपी में भीषण गर्मी, सड़क में अचानक दरारें आईं; मानसून 5 दिन से बॉर्डर पर अटका

यूपी में मानसून लेट हो गया है। बॉर्डर तक पहुंचने के बाद इसकी चाल धीमी पड़ गई है। पिछले 5 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक सप्ताह और लग सकता है। शुक्रवार को फर्रुखाबाद और कानपुर में बारिश हुई। हालांकि, अधिकतर जिलों में तेज धूप हुई। गोरखपुर में गर्मी से RCC सड़क में दरारें आ गईं। पूरी खबर पढ़ें

11- ‘बोतल बाबा’ ने काला साया बताकर छेड़खानी की, कानपुर में पूजा के बहाने आश्रम बुलाया

कानपुर देहात में ‘बोतल बाबा’ के नाम से मशहूर हरिधाम सरकार आश्रम के मुखिया हरिओम यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बताया- बाबा ने काली शक्तियों का साया बताकर उसे आश्रम बुलाया और पूजा-पाठ के बहाने अश्लील हरकतें कीं और रेप का प्रयास किया। पुलिस ने बाबा और एक शिष्य को FIR दर्ज कर अरेस्ट किया। पूरी खबर पढ़ें

12- गोरखपुर जेल में बंद BSA पति को देख फूट-फूटकर रोई; टीचर सुसाइड केस में आरोपी

गोरखपुर में जेल में बंद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव अपने पति को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। शालिनी रातभर बेचैन रहीं। शिक्षक सुसाइड केस में उन्हें चार महीने बाद गिरफ्तार किया गया था। देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 20 फरवरी 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चार पन्नों के सुसाइड नोट और वीडियो संदेश में बीएसए पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें

13- फर्रुखाबाद में खनन अधिकारी रिश्वत लेते अरेस्ट, मिट्‌टी निकालने के लिए 24 हजार मांगे थे

फर्रुखाबाद में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को खनन अधिकारी संजय प्रताप को रिश्वत के साथ आवास से अरेस्ट किया है। उनके एक सहयोगी को भी अरेस्ट किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, खनन अधिकारी ने मिट्‌टी निकालने का परमिशन देने के लिए 24 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। इसके बाद पीड़ित ने एंटी-करप्शन टीम से संपर्क किया और उनको रंगे हाथ अरेस्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- ऑटो से निकले 19 लोग, गिनती कर पुलिस हुई हैरान

कन्नौज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो रोका तो सभी हैरान रह गए। ऑटो से सवारियां उतरनी शुरू हुईं तो एक-एक कर 19 लोग बाहर निकले। ड्राइवर ने क्षमता से कहीं अधिक सवारियां ठूंस रखी थीं। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने माफी मांगते हुए कहा कि वाहन नहीं मिलने के कारण मजबूरी में इतनी सवारियां बैठा ली थीं। इसके बाद पुलिस ने ऑटो सीज कर दिया।

कैसा रहेगा कल का मौसम…

15- बारिश का अलर्ट

20 जून को प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.