केंद्र सरकार के 12 साल: विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण:डीएम ने स्टॉलों पर जाकर ली योजनाओं की जानकारी


शाहजहांपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास भवन परिसर में एक विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने दूसरे दिन इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे और उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। दर्शकों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया प्रदर्शनी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग की टीम ने लोकगीतों और लोकगायन की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न कार्यों और योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति प्रदर्शनी में आकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पंजीकरण करवाकर लाभ उठा सकते हैं। यह प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *