युवक का शव 70 घंटे बाद नहर से बरामद:चांदपुर में प्रेमिका के साथ लगाई थी छलांग, युवती बची; ममेरे-फुफेरे रिश्ते में थे दोनों


बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव करीब 70 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। युवक ने मंगलवार को एक युवती के साथ नहर में छलांग लगाई थी। स्थानीय लोगों ने युवती को तत्काल बचा लिया था, जबकि युवक पानी में लापता हो गया था। युवक की तलाश के लिए पीएसी की मुरादाबाद कंपनी और स्थानीय गोताखोर लगातार अभियान चला रहे थे। आखिरकार युवक का शव घटनास्थल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर नहर में मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ममेरे-फुफेरे रिश्ते में थे दोनों मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के भोले की मिलक निवासी 24 वर्षीय बिलाल पुत्र जाकिर खां के रूप में हुई है। युवती की पहचान बिजनौर जिले के मंझोला बिल्लौच गांव निवासी 19 वर्षीय सादमा पुत्री राशिद खां के रूप में हुई थी। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे रिश्तेदार थे। बिलाल का अपने मामा के घर आना-जाना था, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। परिवार की नाराजगी बनी वजह बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। मंगलवार को बिलाल मुरादाबाद से बाइक लेकर युवती से मिलने पहुंचा था। इसके बाद दोनों रामगंगा पोषक नहर पर पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती बची, युवक की गई जान युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बिलाल गहरे पानी में बह गया था। कई दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया। शिवाला कलां थाना प्रभारी त्रिवेंद्र राठी ने शव मिलने की पुष्टि की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *