Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match vs Qatar; 2 Red Cards

  • Hindi News
  • Sports
  • Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match Vs Qatar; 2 Red Cards

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट, हाफ टाइम के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट और फुल टाइम के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल दागे। - Dainik Bhaskar

जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट, हाफ टाइम के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट और फुल टाइम के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल दागे।

‘हैट्रिक… आत्मघाती गोल और 2 रेड कार्ड।’

ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को ग्रुप-बी मैच में 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे।

26 साल के युवा स्टार ने मैच के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में नाथन सालिबा के पास को हल्के टच से कंट्रोल किया, फिर जोरदार किक लगाकर बॉल को गोल पोस्ट में धकेल दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। वे सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दिन के आखिरी मुकाबले में मैक्सिको ने कोरिया को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। टीम नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

हैट्रिक सेलिब्रेट करते जोनाथन डेविड।

हैट्रिक सेलिब्रेट करते जोनाथन डेविड।

जोनाथन डेविड की हैट्रिक में खास

  • वे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बने हैं।
  • डेविड ने मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक लगाई है। पहली लियोनेल मेसी ने लगाई थी।
  • होम ग्राउंड पर वर्ल्डकप हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट (1966) पहले हैं।

साइल लारिन के गोल से कनाडा को बढ़त

कनाडा को 16वें मिनट में साइल लारिन के गोल से बढ़त मिली। फिर जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया।

साइल लारिन के गोल ने कनाडा को मैच में बढ़त दिलाई।

साइल लारिन के गोल ने कनाडा को मैच में बढ़त दिलाई।

कतर के 2 प्लेयर्स को रेड कार्ड

  • 33वें मिनट में ताजोन बुकेनन पर फाउल के लिए कतर के होमन अहमद को रेड कार्ड मिला।
  • 51वें मिनट में इस्माइल कोन पर खतरनाक टैकल के बाद अस्सिम मादीबो को रेड कार्ड दिखाया गया।
मादीबो के खतरनाक टैकल के बाद इस्माइल कोन गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

मादीबो के खतरनाक टैकल के बाद इस्माइल कोन गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

इस्माइल कोन को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

इस्माइल कोन को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

कतर को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स से खेलना पड़ा

मादीबो को रेड कार्ड मिलने के बाद कतर की मुश्किलें बढ़ गईं। टीम को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। इसी कारण वह कनाडा के हमलों का सामना नहीं कर सकी।

सालिबा का फ्री-किक पर गोल, मनाई का आत्मघाती गोल

नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में फ्री-किक से गोल किया। 75वें मिनट में मोहम्मद मनाई के आत्मघाती गोल से कनाडा की बढ़त 5-0 हो गई। इंजरी टाइम में डेविड ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम की 6-0 की ऐतिहासिक जीत तय की।

सालिबा ने इस्माइल कोन की जर्सी दिखाकर अपना गोल उन्हें समर्पित किया।

सालिबा ने इस्माइल कोन की जर्सी दिखाकर अपना गोल उन्हें समर्पित किया।

साइल लारिन बोले- कनाडा ने दुनिया को अपना दम दिखाया

कनाडा के स्ट्राइकर साइल लारिन ने कहा- ‘हमने दुनिया को दिखा दिया कि कनाडा क्या है। हमारे कई खिलाड़ी लगभग गुमनामी से आए हैं, लेकिन हमने अपना जज्बा और लड़ने की क्षमता दिखाई। हमने साबित किया कि हम विश्व मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।’

‘यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस्माइल कोए की चोट दुखद है और भावुक करने वाली भी, लेकिन हम मैदान पर लौटे और अपना काम पूरा किया। कोने हमारे दिमाग में रहेंगे और हम उनके लिए भी खेलेंगे।’

मैच 26: स्विट्जरलैंड Vs बोस्निया, स्कोरलाइन 4-1

मंजाम्बी के डबल गोल से जीता स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर ग्रुप-बी में स्थिति मजबूत कर ली। इंगलवुड में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दूसरे हाफ में जोहान मंजाम्बी के डबल गोल ने स्विस टीम को बढ़त दिलाई। बोस्निया को आखिरी में 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि तारिक मुहरेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड मिला।

LA स्टेडियम में 19 जून के मुकाबले में मंजाम्बी 71वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए और 74वें मिनट में शानदार वॉली से स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। 84वें मिनट में रुबिन वर्गास के गोल से बढ़त दोगुनी हो गई। 90वें मिनट में मंजाम्बी ने दूसरा गोल किया, जबकि इंजरी टाइम में कप्तान ग्रेनिट झाका ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया।

बोस्निया के लिए एरमिन माहमिक ने अंतिम क्षणों में एक गोल कर हार का अंतर कम किया, लेकिन टीम को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने कतर के खिलाफ पहले मैच की निराशा पीछे छोड़कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है।

मैच 28: मैक्सिको Vs कोरिया, स्कोरलाइन 1-0

लुइस रोमो के गोल से जीता मैक्सिको

को-होस्ट मैक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने डिफेंसिव शुरुआत की और गोल के मौके कम बने।

दूसरे हाफ के स्टार्ट में मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बना ली। यहां लुइस रोमो ने साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यू और डिफेंडर ली गिह्युक की गलती का फायदा उठाकर आसान गोल दागा। इसके बाद गोलकीपर राउल रेंगल ने आखिरी समय पर दो शानदार बचाव कर टीम की जीत तय कर दी।

ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद मैक्सिको अब 30 जून को मैक्सिको सिटी में राउंड ऑफ 32 का मुकाबला खेलेगा, जहां उसका सामना किसी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

——————————————————–

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

साउथ अफ्रीका ने चेक से ड्रॉ खेला; सादिलेक ने सीजन का सबसे तेज गोल दागा

अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के 5वें मिनट में मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को बढ़त दिलाई, लेकिन 83वें मिनट में मिले पेनल्टी मौके को टेबोहो मोक्वेना ने गोल में बदलकर साउथ अफ्रीका की हार टाल दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.