![]()
नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा अडेला सोसाइटी में बुधवार को एक नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने रास्ता पूछने के बहाने बच्ची को बैड टच किया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासी गुस्से में हैं। उन्होंने बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विरोध जताया। परिजनों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची सोसाइटी परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उससे रास्ता पूछने के बहाने संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने बच्ची के साथ अनुचित तरीके से स्पर्श किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और अन्य निवासी मौके पर एकत्र हो गए। सोसाइटी में बच्चों की सुरक्षा की मांग घटना से नाराज लोगों ने सोसाइटी परिसर में हंगामा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने बाहरी लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की भी मांग की। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिसरख थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ग्रेटर नोएडा में बच्ची से छेड़छाड़:रास्ता पूछने के बहाने बैड टच किया, सोसायटी के लोगों ने की सुरक्षा की मांग