Mathura Krishna Janmasthan Complaint | Dinesh Falhari Extortion; Police Probe

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने कहा कि दिनेश शर्मा एक भू माफिया है। वह संस्थान के प्रबंधन और कर्मचारियों को फर्जी मुक़दमे में फंसाने व बदनाम करने का भय दिखाकर चौथ वसूली करने के लिए विवश कर रहा है

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के लगे आरोप के बीच श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा आरोप लगाने वाले दिनेश शर्मा के खिलाफ थाना गोविंद नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दिने

.

थाना गोविंद नगर में दी तहरीर

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक द्वारा दी गई तहरीर में दिनेश शर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट रजिस्टर्ड के समदृश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के नाम से एक ट्रस्ट बनाया। जिसका उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और 1951 में स्थापित एवं रजिस्टर्ड ट्रस्ट श्री कृष्ण जन्मभूमि के बारे में भक्तों व दानदाताओं को भ्रमित कर उनके साथ ठगी करना,धोखाधड़ी कर दान,चंदा की धनराशि प्राप्त करना है।

दिनेश शर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट रजिस्टर्ड के समदृश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के नाम से एक ट्रस्ट बनाया

दिनेश शर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट रजिस्टर्ड के समदृश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के नाम से एक ट्रस्ट बनाया

निजी गुर्गों से दिलवाई धमकी

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ट्रस्ट के माध्यम से दिनेश शर्मा भक्तों व दान दाताओं से और दान में मिली धनराशि का दुर्विनियोग करते हुए उसके अपने निजी प्रयोग में लेकर खुर्द बुर्द कर रहा है। दिनेश शर्मा द्वारा किए जा रहे इस अवैधानिक कृत्य का लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर दिनेश शर्मा के दिमाग में यह आया कि यह विरोध श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से कराया है। इसके बाद दिनेश शर्मा ने अपने गुर्गों के माध्यम से धमकी भिजवाई कि या तो मेरे काम में अड़ंगा मत डालो अन्यथा में श्री कृष्ण जन्म स्थान ट्रस्ट के विरुद्ध झूठी शिकायत करूंगा और जीना हराम कर दूंगा।

दिनेश शर्मा पर अपने गुर्गों के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है

दिनेश शर्मा पर अपने गुर्गों के माध्यम से धमकी देने का आरोप लगाया है

20 लाख रुपए की मांगी चौथ

उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जब दिनेश शर्मा की धमकी पर गौर नहीं किया तो दिनेश शर्मा ने अपने गुर्गे भेजकर 20 लाख रुपए की चौथ की मांग की और चौथ न देने पर मीडिया व सोशल मीडिया में संस्थान को बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद भी जब दिनेश शर्मा की बात नहीं मानी तो उसने चौथ देने के लिए विवश करने के उद्देश्य से मीडिया व सोशल मीडिया पर हमारे संस्थान के विरुद्ध आरोप लगाए।

प्रबंधन का आरोप है कि दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान के प्रबंध तंत्र,कर्मचारियों को समाज के लोगों के बीच मानहानि कर उनकी छवि धूमिल कर रहा है

प्रबंधन का आरोप है कि दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान के प्रबंध तंत्र,कर्मचारियों को समाज के लोगों के बीच मानहानि कर उनकी छवि धूमिल कर रहा है

यह लगाए आरोप

संस्थान ने आरोप लगाया कि दिनेश शर्मा ने संस्थान के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता,संस्थान के प्रबंधन तंत्र व कर्मचारियों द्वारा पैसे के गबन ,घोटाले के झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर समाचार प्रकाशित और प्रसारित कराए जा रहे हैं। दिनेश शर्मा के द्वारा लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं। दिनेश शर्मा संस्थान के प्रबंध तंत्र,कर्मचारियों को समाज के लोगों के बीच मानहानि कर उनकी छवि धूमिल कर रहा है।

दिनेश शर्मा के खिलाफ दर्ज हो रिपोर्ट

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने कहा कि दिनेश शर्मा एक भू माफिया है। वह संस्थान के प्रबंधन और कर्मचारियों को फर्जी मुक़दमे में फंसाने व बदनाम करने का भय दिखाकर चौथ वसूली करने के लिए विवश कर रहा है। पुलिस को मिली तहरीर पर एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *