![]()
आगरा में युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। युवक की तीन महीने पहले शादी हुई थी। युवक का शव झाड़ियों में मिला था। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। युवक की हत्या उसकी पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर की थी। उसके बाद शव झाड़िय़ों में फेंक दिया था। आरोपी ने बताया- अवैध संबंध को लेकर बाधा बन रहा था। इसके बाद हम दोनों ने हत्या प्लान बनाया था। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस ने हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपित भाई और हत्या का षड्यंत्र रचने की आरोपित पत्नी को गिरफ्तार किया है। घटना सुल्तानपुरा छोटी बस्ती की है। अब पढ़िए पूरा मामला
सुल्तानपुरा छोटी बस्ती सदर निवासी अमित कुमार (22) कैंट में स्थित पंडित जी ढाबे पर वेटर का काम करते थे। बुधवार सुबह सात बजे वह घर से ढाबे पर जाने की बात कहकर निकले थे। एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने घर से सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों में अमित का शव पड़ा देखा। युवक की पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक के छोटे भाई भोलू ने ढाबे पर काम करने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से कई वार कर उसकी हत्या की। शव के आसपास खून के निशान भी मिले हैं, जिससे संभावना है कि हत्या घटनास्थल पर ही की गई। सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। अवैध संबंध में हुई हत्या
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो अमित के पीछे उसका छोटा भाई भोलू जाता हुआ नजर आया। जिस जगह अमित की हत्या हुई, वहां बस्ती के लोग शौच करने जाते हैं। अमित शौच करने के लिए बैठा था, तभी पीछे से पहुंचे छोटे भाई भोलू ने वहां पड़ा सीमेंट का पत्थर उठाया और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ तीन प्रहार किए। इसके बाद गमछे से गला घोंट दिया। जांच में जुटी पुलिस गुरुवार सुबह मृतक के घर पहुंची और पूछताछ के लिए भाई भोलू को बुलाया। पुलिस की कार्रवाई से अमित की पत्नी खुशी घबरा गई और आत्महत्या का प्रयास किया। कड़ाई से पूछने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि बडे़ भाई की पत्नी खुशी से उसके अवैध संबंध हो गए थे। उसकी भाभी ने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया था। उनका प्लान था कि भाई की हत्या के बाद घरवालों से कहकर दोनों शादी कर लेंगे। अब पढ़िए आरोपी भाई का कबूलनामा
पूछताछ में भोलू ने बताया कि बड़े भाई अमित की शादी 19 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे और भाभी खुशी के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक साथ रहता चाहते थे। तीन दिन पहले दोनों को अमित ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद घर में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने अमित की हत्या करके उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। आरोपी भाई ने बताया- टायलेट करते समय पीछे से भाई के सिर पर पत्थर मार दिया। जब वो गिर पड़ा था। उसके गमछे से उसका गला दबा दिया। उसने तब तक गला दबाए रखा जब तक भाई की मौत नहीं हो गई। मृतक के गले की हड्डी तक टूट गई। तीन महीने पहले हुई थी शादी
मृतक सोलू की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। हत्या के बाद आरोपी भाई की मौत पर आंसू बहाता रहा। वो दहाडे़ मारकर रो रहा था। वहीं, मृतक की पत्नी ने सुसाइड करने का नाटक किया। घर में फंदे पर लटकने का प्रयास किया। डीसीपी सिटी ने बताया- भोलू को हत्या व मृतक की पत्नी खुशी को हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ————————— यह खबर भी पढ़ें – 20 रुपए ज्यादा लेने पर 10 लाख का जुर्माना लगा:अलीगढ़ में 340 की सिगरेट 360 में बेची, कोर्ट ने दुकानदार-कंपनी पर कार्रवाई की यूपी के अलीगढ़ में सिगरेट के पैकेट में 20 रुपए ज्यादा लेने पर दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा है। दुकानदार ने सिगरेट पैकेट पर 340 रुपए लिखा था, फिर भी 360 रुपए ले लिए थे। ग्राहक ने दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट किया, फिर उसने पेमेंट का प्रिंट आउट निकालकर उपभोक्ता फोरम कोर्ट में शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की:आगरा में 3 महीने पहले हुई थी शादी, अवैध संबंध का कर रहा था विरोध