आईएमए में डॉक्टरों से मिले केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर:चिकित्सकों की सुनीं समस्याएं ,मोदी सरकार के 12 साल के कार्यों पर भी हुई चर्चा


केंद्र सरकार के प्रबुद्ध वर्ग जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर आईएमए भवन पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों और चिकित्सकों के साथ संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर और विधायक अमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सकों के साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सुझाव और समस्याएं भी सुनीं। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने संगठन की ओर से चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न विषय मंत्री के समक्ष रखे। कार्यक्रम में डॉ. चिकारा, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. ऋषि भाटिया, डॉ. आर.पी. मिश्रा, डॉ. अपार अग्रवाल, डॉ. मोनिका तोमर, डॉ. निशि गोयल समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न वर्गों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। वहीं चिकित्सकों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *