मुजफ्फरनगर में मोहर्रम जुलूस मार्ग बदलने की मांग:बोले- शिव चौक, हनुमान चौक से न गुजरे जुलूस; धार्मिक स्थलों को न ढका जाए


मुज़फ़्फ़रनगर में आगामी मोहर्रम जुलूस के मार्ग को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने जुलूस के रूट में बदलाव की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार के विवाद की आशंका को टाला जा सके। समिति का कहना है कि वर्तमान में मोहर्रम का मातमी जुलूस शहर के प्रमुख चौराहों शिव चौक और हनुमान चौक से होकर गुजरता है। समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि इन स्थानों पर, विशेषकर शिव चौक और हनुमान मंदिर के सामने, लंबे समय तक रुककर मातम किया जाता है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। पवार ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि इस वर्ष हिंदू धार्मिक स्थलों को तिरपाल से न ढका जाए। उन्होंने जुलूस को इन संवेदनशील स्थानों से न निकालकर वैकल्पिक मार्ग से निकालने का आग्रह किया। हिंदू संघर्ष समिति के नेता देशराज पंवार ने भी शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील धार्मिक स्थलों से जुलूस निकालने पर प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि हर वर्ष इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष की स्थिति बनती है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मोहर्रम से पहले इस विषय पर उचित निर्णय लेने की मांग की है। उनका उद्देश्य है कि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *