पैसा वापस मांगने पर महिला को पीटा, आग लगाई:अलमारी के कारोबार के लिए 5 लाख दिए थे उधार, प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत


किदवई नगर में 20 दिन पहले लेनदेन के विवाद में आग लगाने वाली महिला की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवक ने कारोबार के लिए महिला से पांच लाख रुपए उधार लिए थे। वापस मांगने पर युवक ने मारपीट कर भगा दिया था, जिससे परेशान होकर महिला ने आग लगाकर जान दे दी। 8 साल पहले महिला के पति की हो चुकी थी मौत किदवई नगर के कंजड़नपुरवा निवासी राज ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय मां संगीता ने पड़ोस में रहने वाले शेखू को कई साल पहले अलमारी के व्यापार के लिए पांच लाख रुपये उधार दिए थे। जिसे लौटाने को लेकर वह लगातार टरका रहा था। राज ने बताया कि उनके परिवार में बड़ी बहन नंदिन भाई कपिल और छोटी बहन नताशा है, जबकि पिता मानू का 8 साल पहले कैंसर से निधन हो चुका है। राज का आरोप है कि मां ने 30 मई को पड़ोस में रहने वाले शेखू से रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मां संगीता को डंडे से मारापीटा। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आग लगा ली इस पर गंभीर हालत में उन्हें किदवई नगर थानाक्षेत्र स्थित स्वाती नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोपी ने इलाज कराने का दिया था आश्वासन इस दौरान शेखू ने उनके परिजनों के हाथ–पैर जोड़ते हुए इलाज कराने का आश्वासन देकर पुलिस से शिकायत न करने की बात कही। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई। किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *