गाजियाबाद में तेज धूप में आज भीषण गर्मी:दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा


गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। दिन में तेज धूप रहने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पिछले 2 दिनों में बढ़ा तापमान गाजियाबाद में पिछले 2 दिनों में तापमान बढ़ा है, जहां रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। एक सप्ताह पहले लगातार आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज बदला तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन 17 जून से उमस बढ़ी है। सुबह से ही धूप में तेजी देखने को मिल रही है। दिन के 12 बजे से 3 बजे तक अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। 10 जून से 15 तक बदला मौसम 10 जून से आधी रात तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार रात फिर आंधी और बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *