बिजनौर में अवैध खनन में चार आरोपी गिरफ्तार:धामपुर पुलिस ने चार ट्रैक्टर और एक लोडर जब्त किया


बिजनौर जिले की धामपुर थाना पुलिस ने गांव हकीमपुर चांदन में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार ट्रैक्टर व एक लोडर जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। इस सूचना पर धामपुर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम ने पाया कि चार लोग ट्रैक्टर और लोडर का उपयोग कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ही चारों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मनीष पुत्र बलजीत, आलोक पुत्र बलजीत (दोनों निवासी ग्राम जमालपुर बांगर, थाना नगीना, जनपद बिजनौर), अंकुश पुत्र लाखन और हिमांशु पुत्र राजपाल (दोनों निवासी कस्बा कोठरा, थाना नगीना, जनपद बिजनौर) के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर और लोडर को सीज कर दिया गया है। सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *