Varanasi Heavy Rain Roads Turn Ponds; Ganj Shaheeda Mosque Demolition

नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…काशी रेलवे स्टेशन के पास बनी गंज शहीदा मस्जिद भी टूटेगी। रेलवे प्रशासन ने इसे अवैध बताया है। 20 जून तक खाली करने का नोटिस चस्पा किया है।

.

दोपहर में शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मानसिक चिकित्सालय में संचालित ‘टेलीमानस सेल’ में बेरोजगार और रिश्तों के टूटने से परेशान लोग फोन कर रहे हैं। कॉल करने वाले कहते हैं कि मैं परेशान हूं, सुसाइड करना चाहता हूं, कुछ सॉल्यूशन बताएं।

ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए…

1: वाराणसी में तेज बारिश, जिला मुख्यालय के बाहर जलजमाव:60KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, 25 जून तक सक्रिय हो सकता है मानसून

वाराणसी में दिन भर गर्मी से लोग परेशान दिखे पारा 42.8 डिग्री तक गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया का लगातार दूसरे दिन काशी देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि शाम 6.30 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चली हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते जिला मुख्यालय के बाहर पानी भर गया।

मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताते हुए बताया है कि 21 और 22 जून को तड़ित झंझावात के प्रभाव से चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि यह राहत अस्थायी रहने की संभावना है, क्योंकि 23 जून से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार फिलहाल तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

2: ‘मैं उसके बिना नहीं रह सकता…सुसाइड का मन कर रहा’:वाराणसी के टेलीमानस सेल में रोज आ रहीं ऐसी कॉल, रिश्तों का तनाव बना बड़ी वजह

“हेलो मैम, मैं मनोज (परिवर्तित नाम) बोल रहा हूं। मैं बहुत परेशान हूं। तीन वर्षों तक मेरी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप रही, लेकिन अब वह मुझे नजरअंदाज कर मेरे ही दोस्त के करीब जा रही है। मैं बहुत तनाव में हूं। कई बार आत्महत्या करने का विचार आता है। मैं उसके बिना नहीं रह सकता। कृपया मेरी मदद कीजिए।”

इस तरह की एक कॉल वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय में संचालित ‘टेलीमानस सेल’ के पास आई। कॉल रिसीव करने वाली काउंसलर हर्षिता सिंह ने युवक की पूरी बात ध्यान से सुनी। इसके बाद उन्होंने करीब 8 मिनट तक उसे समझाने और उसकी मानसिक स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर

3: वाराणसी कोर्ट से IPL सट्‌टेबाजों को मिली जमानत:करोड़ों की सट्टेबाजी में जेल गए थे अपराधी, 16 दिन बाद रिहाई का आदेश

वाराणसी कोर्ट ने सोमवार को आईपीएल मैच में करोड़ों रुपए की सट्टेबाजी करने के मामले में सट्टेबाजों की दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई की। संचालक रितेश दिवाकर शुक्ला समेत दो आरोपितों को बड़ी राहत मिल गई।

जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने मूल रूप से मुंबई, महाराष्ट्र व वर्तमान में सिंधौरा निवासी आरोपित अमन सिंह व दिलावलपुर, कपसेठी निवासी आरोपित संचालक रितेश दिवाकर शुक्ला को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी में बंद पड़े घर से लाखों की चोरी:बहन के घर से लौटी तो ताला टूटा मिला,अलमारी से जेवरात-कैश गायब

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली।

कपसेठी क्षेत्र के सिरिहिरा गांव निवासी आरती देवी लगभग पांच दिन पहले अपने बच्चे के साथ घर पर ताला लगाकर राजातालाब दवा लेने गई थीं। वहां से वह अपनी बहन के घर जक्खिनी चली गईं। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। पढ़ें पूरी खबर

5: राजघाट पुल पर रात 10 से सुबह 7 तक नो-व्हीकल:60 दिनों तक काम चलेगा, पैदल चलने पर भी रोक; ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित

वाराणसी के राजघाट पुल पर लगे ज्वाइंट एक्सपेंशन और ड्रेनेज स्पाउट बदलने का काम मंगलवार रात से शुरू हो गया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रेलवे से 60 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है।

यह ब्लॉक पहले 13 जून से प्रस्तावित था। इसके लिए शनिवार रात से काम शुरू होना था। हालांकि, रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच हुई वार्ता के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मंगलवार रात से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य के दौरान राजघाट और पड़ाव दोनों ओर बैरिकेडिंग और बोल्डर लगाकर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

6: वाराणसी में ट्रैवल संचालक अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार:दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 बोर की दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, सात खोखा और एक बुलेट बाइक बरामद हुई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान सारनाथ पुलिस ने हृदयपुर अंडरपास के पास से इस असलहा तस्कर को पकड़ा। पकड़े गए तस्कर की पहचान बृजेश मिश्रा पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा, निवासी हीरामनपुर, सारनाथ के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

7: भारत कला भवन में 15 दिवसीय इंटर्नशिप का मौका:छात्रों को मिलेगा प्रमाण पत्र, कलाकृतियों पर भोलेनाथ के दर्शन होंगे

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित भारत कला भवन ने छात्रों के लिए 15 दिवसीय विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, उससे संबद्ध महाविद्यालयों तथा अन्य बाहरी कॉलेजों के छात्र भी भाग ले सकेंगे।

भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप राय चौधरी ने बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पढ़ें पूरी खबर

8: गंज शहीदा मस्जिद रेलवे की जमीन पर नहीं बनी:वाराणसी में एसएम यासीन बोले- काशी स्टेशन के पहले बनी, अवैध कब्जा का नोटिस चस्पा

वाराणसी में काशी स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने और भूमि खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में काशी स्टेशन के निकट स्थित गंज शहीदा मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए रेलवे ने वहां नोटिस चस्पा किया है।

नोटिस लगाए जाने के बाद मस्जिद के आसपास रहने वाले लोगों में हलचल का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद से जुड़े तथ्यों और मामले की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।

इस बीच मस्जिद के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने भी अपना जवाबी नोटिस चस्पा किया है। कमेटी ने नोटिस के माध्यम से रेलवे के दावे पर आपत्ति जताते हुए अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। पढ़ें पूरी खबर

9: शिया समुदाय को मिली बारादरी मस्जिद की चाबी:12 दिन गूंजेगी ‘सदाए या हुसैन’, 45 साल पुरानी परंपरा; यहीं है प्रसिद्ध ताजिया

वाराणसी के दोषीपुरा मैदान स्थित बारादरी मस्जिद की चाबी थाना प्रभारी जैतपुरा के नेतृत्व में वीडियोग्राफी के बीच में शिया मुसलमानों को सौंपी गई।यह मस्जिद साल भर सुन्नी सम्प्रदाय के कब्जे में रहती है। बकरीद की 29 तारीख को यह चाबी शिया समुदाय को दे दी जाती है। 12 दिन तक अब इस मस्जिद सदाए या हुसैन गूंजेगी।

इस मस्जिद के हुजरे में बंद मोटे शाबान का प्रसिद्ध ताजिया 6 मोहर्रम को बाहर निकाला जाएगा। और बारादरी इमाम चौक पर रखा जाएगा। जिसके बाद 12 मोहर्रम को यह वापस हुजरे में रखा जाएगा और उसके बाद चाबी सुन्नी सम्प्रदाय को दे दी जाएगी। 45 साल पुरानी यह परंपरा आज फिर दोहराई गई। पढ़ें पूरी खबर

10: गंगोत्री से गंगासागर योग यात्रा पहुंचा वाराणसी:काशी के रविदास घाट पर जुटें हजारों लोग,Yoga for Healthy Ageing रखा गया थीम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “गंगोत्री से गंगासागर” योग यात्रा के तहत मंगलवार को वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य योग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गंगा तटवर्ती प्रमुख नगरों को जोड़ते हुए निकाली जा रही यह यात्रा योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही है। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि योग को सभी अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। पढ़ें पूरी खबर

  • सुबह 8 बजे बरेका गोल्फ मैदान में गोल्फ टूर्नामेंट का फाइनल मैच।
  • सुबह 11 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में योग महोत्सव को लेकर बैठक।
  • दोपहर 3 बजे उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से BSA को ज्ञापन।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.