महराजगंज में 505 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, संदिग्धों की सघन चेकिंग


महराजगंज पुलिस ने बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 505 वाहनों का चालान किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर चलने वाले दोपहिया वाहनों, बिना हेलमेट और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के महत्व के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *