Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Rohit Sharma; India Vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score Update | Shubman Gill KL Rahul Prince Yadav

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिल (154) और ईशान (125) के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी हुई। - Dainik Bhaskar

गिल (154) और ईशान (125) के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी हुई।

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 403 रन का टारगेट दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत पहली बार ऑलआउट हुआ है। कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन बनाए। ईशान किशन ने 125 रन की पारी खेली।

जवाब में अफगानिस्तान ने दो ओवर के बाद बगैर नुकसान 10 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पिच पर हैं।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर पारी को संभाला। रोहित 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की बेहतरीन साझेदारी की।

गिल ने 16 महीने बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन अंकों का आंकड़ा छुआ था। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खरोटे ने 4 विकेट हासिल किए। राशिद खान को 3 विकेट मिला।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरबाज के 2 हजार वनडे रन पूरे

अफगानिस्तान ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज 10 रन और इब्राहिम जादरान 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दूसरे ओवर में प्रिंस यादव के खिलाफ गुरबाज ने दो चौके लगाए और ओवर से 9 रन बटोरे। इसी के साथ गुरबाज ने अपने वनडे करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान की पारी शुरू

40३ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 1 रन है। रहमनुल्लाह गुरबाज 1 रन और इब्राहिम जादरान 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका और कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। गुरबाज ने ओवर की चौथी गेंद पर लेग साइड में एक रन लेकर टीम का खाता खोला।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 402 रन पर ऑलआउट, 400+ स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया

आखिरी ओवक के 5वें गेंद पर प्रिंस यादव रन आउट हो गए और भारत 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हो गया। प्रिंस ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेलकर पहला रन पूरा किया, लेकिन दूसरे रन के कोशिश में रन आउट हो गए।

इससे पहले भारत ने 400 रन का आंकड़ा भी पार किया। वनडे क्रिकेट में यह भारत का आठवां 400+ स्कोर है। इस मामले में भारत अब साउथ अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से सबसे आगे है। इंग्लैंड ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राशिद खान को तीसरा विकेट, वॉशिंगटन सुंदर आउट

पारी के 49वें ओवर में राशिद खान ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद को सुंदर ने खेलने कोशिश की, लेकिन बल्ले का हल्का किनारा लग गया। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने दाईं ओर शानदार कैच लपका। सुंदर को पता था कि गेंद बल्ले से लगी है, इसलिए उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। सुंदर 19 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान का यह तीसरा विकेट रहा।

सुंदर के विकेट की खुशी मनाते राशिद (दाएं) और गुरबाज।

सुंदर के विकेट की खुशी मनाते राशिद (दाएं) और गुरबाज।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत को आठवां झटका, अर्शदीप आउट

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पारी के 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। कैरम बॉल पर अर्शदीप ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और लॉन्ग-ऑन की ओर हवा में चली गई। राशिद खान ने कोई गलती नहीं करते हुए आसान कैच लपक लिया। अर्शदीप 4 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 392 रन पर 8 विकेट हो गया।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राशिद खान ने गुरनूर बरार को किया आउट

राशिद खान ने भारत को एक और झटका दिया। उन्होंने अपनी गुगली पर गुरनूर बरार को लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट कराया। बरार गेंद की स्पिन को समझ नहीं सके और आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश में बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे। लॉन्ग-ऑफ पर इब्राहिम जादरान ने आसान कैच लपक लिया। बरार 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए।

11:36 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस अय्यर भी आउट, खरोटे का चौथा विकेट

अफगानिस्तान के स्पिनर नांगेलिया खरोटे ने भारत को एक और झटका दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट कर अपना चौथा विकेट हासिल किया।

लेग स्टंप पर फुल गेंद को अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई। लॉन्ग-ऑन पर इब्राहिम जादरान ने दौड़ते हुए आसान कैच लपक लिया।श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। खरोटे का यह चौथा विकेट रहा।

श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।

11:22 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

43वें ओवर में भारत के दो विकेट गिरे

नांगेलिया खरोटे ने 43वें ओवर में अफगानिस्तान को लगातार दो सफलताएं दिलाईं। पहले उन्होंने 154 रन पर खेल रहे शुभमन गिल को आउट किया। गिल रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में डीप कवर पर कैच दे। गिल ने 154 रन बनाए।

अगली ही गेंद पर केएल राहुल गोल्डन डक हो गए। राहुल शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए।

11:14 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

शुभमन गिल 150 रन पार

कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपना 150 रन पूरा कर लिया। उन्होंने अल्लाह गजनफर की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की ओर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की। गिल ने 108 गेंदों में 150 रन पूरे किए।

10:54 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान 125 रन बनाकर आउट, 224 रन की साझेदारी टूटी

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 36.3 ओवर में 3 विकेट पर 320 रन बना लिए हैं। टीम को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। ईशान 79 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए।

नांगेलिया खरोटे के ओवर में ईशान ने पहले लगातार दो छक्के जड़े। पहला छक्का डीप स्क्वायर लेग और दूसरा डीप मिडविकेट के ऊपर भेजा। हालांकि अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उनका पुल शॉट टॉप एज लेकर हवा में चला गया और सब्स्टीट्यूट फील्डर इकराम अलीखिल ने कैच पकड़ लिया।

ईशान और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। गिल भी शानदार लय में हैं और 93 गेंदों में 134 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 20 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10:40 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गिल-ईशान का तूफान, 35 ओवर में भारत 294/2

शुभमन गिल और ईशान किशन ने भारत का स्कोर 35 ओवर में 2 विकेट पर 294 रन पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज शतक जड़ चुके हैं और अब तेजी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं।

34वें ओवर में गिल ने मोहम्मद सलीम के खिलाफ लगातार दो चौके लगा दिया। इसके बाद 35वें ओवर में बिलाल सामी की गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई। ईशान ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि गिल ने एक चौका और फिर नो-बॉल पर चौका लगाकर रनगति और तेज कर दी।

गिल 88 गेंदों में 122 रन और ईशान 75 गेंदों में 112 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:26 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

एक ही ओवर में गिल और ईशान के शतक

33वें ओवर में भारत ने 21 रन बटोरे और स्कोर 266/2 तक पहुंचा दिया। इस ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाकर अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया। कप्तान ने सिर्फ 77 गेंदों में शतक जड़ा, जो भारतीय कप्तान के तौर पर वनडे में पांचवां सबसे तेज शतक है।

ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। ईशान ने 71 गेंदों में सेंचुरी बनाई।

10:15 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के 200 रन पूरे

भारतीय टीम ने 28.3 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम ने यह स्कोर 171 गेंदों में हासिल किया, जबकि एक्स्ट्रा के रूप में सिर्फ 2 रन मिले।

10:11 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गिल-ईशान के बीच शतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 100 रन की शानदार साझेदारी पूरी कर ली है। इस साझेदारी में ईशान किशन ने 52 रन, जबकि शुभमन गिल ने 48 रन का योगदान दिया।

10:09 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी की थोड़ी छोटी गेंद पर ईशान ने तुरंत मौका भुनाया और बैकफुट पर जाकर मिडविकेट और लॉन्ग-ऑन के बीच जोरदार पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ दिया। ईशान की यह 8वां वनडे अर्धशतक है।

ईशान ने 52 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

ईशान ने 52 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

09:56 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के 150 रन पूरे

भारतीय टीम ने 21.4 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। टीम ने यह स्कोर 130 गेंदों में हासिल किया, जबकि एक्स्ट्रा 2 रन मिले। शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

09:46 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। इस दौरान गिल ने 31 रन और ईशान ने 19 रन का योगदान दिया।

09:43 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान के एक हजार वनडे रन पूरे

09:18 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गिल की 19वीं वनडे हाफ सेंचुरी

शुभमन गिल ने 17वें बॉल की पहली बॉल पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान ने लगातार दूसरे वनडे में फिफ्टी लगाई। नांगेलिया खरोटे की पहली ही गेंद शॉर्ट रही, जिसका गिल ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने बैकफुट पर जाकर जोरदार पुल शॉट खेला और गेंद को काउ कॉर्नर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। गिल की यह 19वीं वनडे हाफ सेंचुरी हैं।

09:04 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रोहित अर्धशतक से चूके, 48 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान को ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद बड़ी सफलता मिली। राशिद खान ने अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर भारत की 87 रन की साझेदारी तोड़ी।

राशिद की गुगली को रोहित समझ नहीं सके। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद तेजी से अंदर आई, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। रोहित अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। उन्होंने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। भारत का दूसरा विकेट 13.1 ओवर में 91 रन के स्कोर पर गिरा।

08:51 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पहले पावरप्ले में भारत 80/1

रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में बिलाल सामी की तीसरी और छठी गेंद पर चौके लगाकर ओवर से 8 रन बटोरे। रोहित ने एक चौका थर्ड मैन की दिशा में और दूसरा मिड-ऑन के ऊपर से खेला। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/1 है। रोहित 30 गेंदों में 43 रन और शुभमन गिल 21 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने पहले पावरप्ले में 80 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत की है।

08:40 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रोहित-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

रोहित शर्मा ने बिलाल सामी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और ओवर की आखिरी गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलते हुए एक और चौका जड़ दिया। इस ओवर से भारत ने 9 रन जुटाए। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 64/1 है। रोहित 22 गेंदों में 34 और शुभमन गिल 17 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

08:19 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट

दूसरे ओवर में मोहम्मद सलीम की शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े नांगेलिया खरोटे ने पहले प्रयास में गेंद को हवा में उछाल दिया, लेकिन दूसरे प्रयास में कैच लपक लिया। जायसवाल 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 1.6 ओवर में गिरा।

08:10 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान बॉलिंग कर रही है

अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा, विकेट ताजा लग रही है और पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी चुनी।

07:57 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया में तीन बदलाव

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यह मैच मुश्किल परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका है। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। नीतीश रेड्डी जांघ की मांसपेशी की समस्या के कारण बाहर हैं, उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है।

07:50 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस 3 हजार रन पूरे करने से 11 रन दूर

इस मैच में श्रेयस अय्यर अपने 3000 वनडे रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज को 2000 रन पूरे करने के लिए 10 रन और ईशान किशन को 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए 33 रनों की जरूरत है।

07:45 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-अफगानिस्तान में 5 वनडे, भारत 4 जीता

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा है। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे धर्मशाला में खेला गया था। इसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी।

07:31 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गिल ने पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाए

जनवरी 2025 के बाद भारत के लिए बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और गेंदबाजी में कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित ने 18 मैचों में 727 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कुलदीप ने 14 मैचों में 22 विकेट झटके हैं।

भारत के लिए डेब्यू मैच में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लेकर प्रभावित किया। कप्तान शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

07:29 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पिछले मैच में गुरबाज ने शतक लगाया था

पिछले साल जनवरी के बाद अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 430 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि जादरान पहले वनडे में 1 रन ही बना सके थे।

गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। उमरजई को पहले मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं, टीम के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (102) ने शतक लगाया था।

07:25 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मौसम और पिच का हाल

धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला था, जिसके कारण मैच को घटाकर 25-25 ओवर का करना पड़ा था। हालांकि, लखनऊ में बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज यहां दोपहर के समय तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात में गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इकाना स्टेडियम की यह पिच मिक्स्ड-सॉइल (मिश्रित मिट्टी) की होगी, जहां टॉस का कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला है।

07:23 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया में बदलाव की संभावना

भारतीय टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए कि वे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में जरूरत पड़ने पर रिस्टस्पिनर कुलदीप यादव को किसी एक तेज गेंदबाज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

07:22 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ऑल सेट…टॉस थोड़ी देर में होगा

07:22 AM17 जून 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे का प्रीव्यू

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.