हाथरस में फ्रंट ऑफिस' प्रणाली के विरोध में धरना प्रदर्शन:हड़ताल से रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज तीसरे दिन भी ठप


हाथरस तहसील सदर में ‘फ्रंट ऑफिस’ प्रणाली लागू करने के विरोध में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन तहसील परिसर में किया जा रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ‘फ्रंट ऑफिस’ व्यवस्था को तानाशाहीपूर्ण निर्णय बताया। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कार्य बाधित उनकी मुख्य चिंता यह है कि इस प्रणाली से वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। धरने की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की। हड़ताल के कारण तहसील परिसर में सामान्य गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज ठप रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कार्य बाधित हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस प्रदर्शन में सुदर्शन शर्मा, राजपाल सिंह पूनिया, मदन मोहन गौड़, मनोज कुमार कातिब, हरिशंकर, अजय शर्मा, देवेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *