![]()
गोरखपुर में मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मशाला बाजार के रहने वाले 42 साल के राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से बाहर गए थे। लौटते वक्त ऑटो से उतर कर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर FIR दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह घटना कैंट थाना अंतर्गत यातायात तिराहे के पास हुई। जानिए पूरा मामला…
धर्मशाला बाजार रहने वाले राजेश गुप्ता उर्फ बबलू (42) की जनरल गंज में किराना की दुकान है। भाई बृजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि राजेश सुबह तारामंडल स्थित एक आश्रम गए थे। वहां से लौटने के बाद वह रेलवे स्टेशन के पास ऑटो से उतरकर पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यातायात तिराहे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि मृतक के भाई बृजेश गुप्ता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
रोडवेज बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:पैदल चलते वक्त पीछे से मारी टक्कर, गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट