- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur The Wife Killed Her Husband By Stabbing Him In The Stomach. Anurag Thakur Said That An SIT Is Investigating The Ram Mandir Offerings. Everything Will Come To Light. He Has Accused The Opposition Of Trying To Derive Political Mileage From The Incident Of Theft Of Offerings At The Ram Mandir.
कानपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… कानपुर में पत्नी ने पति के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। यह उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर किया। कानपुर पहुंचे भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष पर राजनैतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है। उसके बाद सच सामने आ जाएगा।
कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़ें: 01- खत्म कर दो…बॉयफ्रेंड के कहने पर पति को मार डाला: कानपुर में पत्नी ने पेट में घोपा चाकू, 3 साल से परिवार को धोखा दे रही थी

कानपुर में एक महिला ने अपने पति के पेट में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय महिला मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। पति ने उसे देख लिया। दोनों में विवाद होने लगा। इस बीच प्रेमी ने फोन पर महिला से कहा- पति का काम तमाम कर दो। उकसावे में आकर महिला ने चाकू से कई वार कर दिए। दोनों ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया।पूरी खबर पढ़ें
02- राम जन्मभूमि पर सवाल करने वाले राजनैतिक रोटियां सेक रहे: कानपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान, बोले- SIT की जांच होने दीजिए

कानपुर पहुंचे भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष पर राजनैतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने सदा रामभक्तों पर अत्याचार किया, रामभूमि आंदोलन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। वो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, आज आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने ही एसआईटी जांच की मांग की है। हो जाने दीजिए।पूरी खबर पढ़ें
03- डिवाइडर से टकराकर लेदर कारोबारी की मौत: कानपुर में बाइक अनियंत्रित हुई, टकराने से पहले हेलमेट छिटककर निकल गया; पत्नी घायल

कानपुर के चकेरी के अहीरवां इलाके में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में लेदर कारोबारी की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपत्ति रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह हेलमेट पहने थे, लेकिन टकराने से पहले ही हेलमेट सिर से निकल गया। इससे सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें
04- कानपुर में फिर तपिश, 1.9 डिग्री तापमान बढ़ गया: अगले 48 घंटे लू और तेज धूप के आसार, दिन और रात दोनों समय गर्मी बढ़ेगी

कानपुर में सुबह से आसमान साफ है। तेज धूप निकली हुई है। इससे तापमान बढ़ा हुआ है। सुबह 10 बजे तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बढ़ती हुई गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। दोपहर में धूप सख्त होने और लू चलने की संभावना है।पूरी खबर पढ़ें
05- घाटमपुर के सजेती में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने लगाया ससुरलीजनों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के सजेती में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर सीएचसी में हंगामा काटा, सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।पूरी खबर पढ़ें
06- कानपुर में अतिक्रमण अभियान पर भेदभाव के आरोप: दो दुकानों को तोड़ा अन्य को छोड़ा, दुकानदार बोले- पार्षदों पर पैसे लेकर दुकानें लगवाईं

कानपुर के कल्याणपुर नगर निगम की ओर से चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद कल्याणपुर क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। अभियान के दौरान कुछ दुकानों पर कार्रवाई किए जाने और अन्य को छोड़ दिए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें
07- कानपुर मेट्रो का उन्नाव, एयरपोर्ट तक विस्तार: 83 Km के 7 नए रूट प्रस्तावित, रमई के साथ पनकी तक संचालन होगा

दिल्ली और नोएडा की तर्ज पर कानपुर मेट्रो को विस्तार देने के लिए 83 किमी. के 7 नए रूट तैयार किए गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। इसमें 7 नए रूट की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें उन्नाव को गुमटी नंबर पांच से जोड़ने के साथ ही एयरपोर्ट तक, नौबस्ता से रमईपुर और विजय नगर से पनकी के साथ अन्य नए रूट को जोड़ने का प्लान है।पूरी खबर पढ़ें
08- हरे पेड़ कटवाने में NSI डायरेक्टर डॉ. सीमा परोहा सस्पेंड: कैंपस में बिना अनुमति कटवाए थे 722 पेड़, कल्याणपुर थाने में दर्ज है FIR

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) कैंपस में बिना अनुमति 722 हरे पेड़ काटे जाने के मामले में एनएसआई डायरेक्टर डॉ. सीमा परोहा को सस्पेंड कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का कार्यभार शुगर एंड वेजिटेबल ऑयल निदेशालय के डायरेक्टर अरविंद कुमार रावत को सौंपा गया है।पूरी खबर पढ़ें
09- किडनी कांड के आरोपियों की ईडी ने जांच शुरू की: गिरफ्तार 13 आरोपियों का पुलिस कमिश्नर से डेटा जुटाया, आर्थिक चेन खंगालेगी

अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। सिंडिकेट में शामिल आरोपियों अवैध रूप से अर्जित किए धन को कहां–कहां छिपाया है और उनके आर्थिक स्त्रोतों को पता लगाने के लिए ईडी सक्रिय हो गई है। आरोपियों की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के अलावा गिरोह की आर्थिक चेन खंगालेगी। ईडी के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपियों का पूरा ब्योरा लिया है।पूरी खबर पढ़ें
10- जम्मू मेल पर पथराव की सूचना फर्जी निकली: कानपुर में लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, PW के वर्कर को पत्थरबाज समझा

कानपुर के रूमा के पास सोमवार को जम्मू मेल पर कथित पत्थरबाजी की सूचना मिलने से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। गाड़ी संख्या 20433 जम्मू मेल के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की आशंका जताई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि जांच में मामला पत्थरबाजी का नहीं, बल्कि गलतफहमी का निकला।पूरी खबर पढ़ें
