लखनऊ में बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन:विश्व संवाद केंद्र में श्रद्धा और सेवा का संदेश


राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जो श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भंडारे में प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने बड़े मंगल की परंपरा को समाज को जोड़ने वाला पर्व बताया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष और सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि पूरे भंडारे में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण अनुकूल इस व्यवस्था की सराहना की। भंडारे से पूर्व विश्व संवाद केंद्र परिसर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान एस.बी. पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में संघ के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह, संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, संजय चौधरी, राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी, स्वतंत्र प्रकाश, विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, विश्व संवाद केंद्र प्रमुख डॉ. उमेश और कार्यालय प्रमुख सनी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *