CSJMU Admission Registration Deadline Extended 2026

सीएसजेएमयू कैंपस व कालेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सत्र 2026-27 में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पंजीकरण एवं चेक-इन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की है।

.

प्रवेश पंजीकरण और चेक इन सीमा का हुआ विस्तार कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों (प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर) में प्रवेश पंजीकरण और चेक-इन की प्रक्रिया अब 22 जून तक पूरी की जा सकेगी। केवल प्रवेश पंजीकरण और चेक-इन की समय-सीमा का विस्तार किया गया है।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी न कर पाने वालों को मिलेगा लाभ कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। विवि व संबद्ध कालेजों में संचालित कोर्सेज के लिए छात्र विवि या कालेज की वेबसाइट में जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *