मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:युवक की गोली मारकर हत्या की थी, मुठभेड़ में पकड़ा गया


मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुए अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी निखिल चौधरी को पुलिस ने सोमवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान निखिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घटना रविवार सुबह खिताजपुर उर्फ खनूपुरा गांव में हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते मजदूर अंकित की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में आशीष चौधरी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में गोली लगी थी और उसका उपचार चल रहा है। भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा हत्या के बाद मृतक अंकित के भाई मोनू कुमार ने निखिल चौधरी, उसके भाई विशाल और चाचा रामवीर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। भागने की फिराक में था आरोपी एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि निखिल बाइक से क्षेत्र छोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर हाथीपुर-चित्तू संपर्क मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें निखिल के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। गांव में दूसरे दिन भी पुलिस तैनात गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर लगातार दूसरे दिन भी गांव में भारी पुलिस बल तैनात रखा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *