कूलर में करंट आने से युवक की हुई मौत का:हादसे का CCTV वीडियो आया सामने,पिता ने कहा जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही


मथुरा के वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के बाहर नगर निगम द्वारा लगाए गए कूलर में करंट आने से एक श्रद्धालु युवक की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक को बचाने के लिए पिता ने प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। हादसे के बाद अब पिता की मांग है कि उनके बेटे की मौत के पीछे जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अचानक लगा कूलर से हाथ हादसे का सामने आए CCTV वीडियो में छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले अनिल गुप्ता आगे आगे जाते हैं जबकि उनका बेटा पीछे है। पिता मंदिर की तरफ बढ़ते हैं,पीछे पीछे बेटा अभिज्ञान मंदिर के गेट की तरफ बढ़ता है। तभी वहां लगे वाटर स्प्रे कूलर से उसका अचानक हाथ लग जाता है। अभिज्ञान दूसरे हाथ से अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करता है लेकिन नंगे पैर होने के कारण वह हादसे का शिकार हो जाता है। बेटे को बचाने को दौड़ा पिता अभिज्ञान को करंट लगते ही मौके पर अफरा तफरी फैल जाती है। चीख पुकार सुन अभिज्ञान के पिता अनिल मौके पर पहुंचते हैं वह अपनी जान की परवाह न करते हुए बेटे को बचाते हैं। इसी बीच मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ लोग पैर मारकर दोनों को कूलर से अलग करने का प्रयास करते हैं। इसी बीच कूलर दोनों पिता पुत्र के ऊपर गिर जाता है। इस अफरा तफरी के बीच कूलर में लाइट सप्लाई कर रहे तार अलग हो जाते हैं जिसके बाद वहां मौजूद लोग दोनों को कूलर के नीचे से निकालते हैं। इकलौता बेटा था अभिज्ञान हादसे में मृत हुआ अभिज्ञान इकलौता बेटा था। वह भोपाल के एक कॉलेज से BBA कर रहा था। अभिज्ञान के पिता का छतरपुर में मोबाइल शोरूम है। अभिज्ञान पिता अनिल के साथ रविवार को वृंदावन आए थे। वह सोमवार की सुबह बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद इस्कॉन मंदिर पहुंचे। पिता पुत्र दोनों इस्कॉन मंदिर में जा रहे थे तभी हादसा हो गया। किसी के साथ न हो ऐसा हादसे के बाद पिता बदहवास हो गए। पिता अस्पताल में बार बार कह रहे थे उठो भैया देखो पापा आ गए। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने कहा अब कुछ नहीं होगा तो इस पर अनिल बोले होगा। जिसे सुन अस्पताल स्टाफ के साथ वहां मौजूद हर शख्स की आँखें भी नम हो गई। अभिज्ञान की मौत के बाद पिता अनिल कुमार ने कहा जिस तरह लापरवाही हुई और उनके बेटे की मौत हुई है ऐसा किसी के साथ न हो इसके लिए जो जिम्मेदार हों उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *