गाजियाबाद प्रशासन को किसान यूनियन की चेतावनी:15 दिन में नहीं मिला जमीन का मुआवजा तो GDA कार्यालय का होगा घेराव


गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर किसानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जीडीए कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दक्ष नागर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम सन्नी सैन और प्रदेश सचिव विकास विधूड़ी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए भूमि, अतिक्रमण और ग्रामीण रास्तों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सड़क-नाले के लिए ली जमीन, बदले में नहीं मिली दूसरी भूमि किसानों ने आरोप लगाया कि जीडीए ने भोवापुर निवासी ब्रजवीर सिंह की करीब 2800 वर्गमीटर जमीन पर सड़क और नाले का निर्माण करा दिया, लेकिन बदले में दूसरी भूमि देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। किसान का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर या तो जमीन कब्जामुक्त नहीं कराई गई या वैकल्पिक भूमि की रजिस्ट्री नहीं हुई तो संगठन जीडीए कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगा। सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा भी उठाया प्रदेश सचिव विकास विधूड़ी ने मसूरी क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की। रास्ता नहीं, परेशानी में ग्रामीण और छात्र किसानों ने भनेड़ा खुर्द गांव में रास्ते की समस्या भी प्रशासन के सामने रखी। उनका कहना है कि रास्ता न होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में सौरव चंदेला, वीर सिंह आर्य, के.के. त्यागी, आयुष भड़ाना, जगपाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *