![]()
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत 15 से 21 जून तक मनाए जा रहे योग सप्ताह का सोमवार को राजधानी में शुभारंभ हुआ। कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका, चंदर नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने योगाभ्यास कर योग सप्ताह की शुरुआत की और लोगों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन दृष्टि भी प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूत किया है। नियमित योग से बनेगा स्वस्थ और सकारात्मक समाज आनंद द्विवेदी ने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस या सप्ताह तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोग रहता है और समाज में सकारात्मकता, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
Source link
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का भाजपा ने किया शुभारंभ:महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया योगाभ्यास