![]()
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, ने सांख्यिकी और डेटा साइंस के विभाग की स्थापना को मंजूरी दे दी है। नवगठित विभाग में आईआईटी कानपुर के इस क्षेत्र से जुड़े मौजूदा शैक्षणिक कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा, जिनमें बीएस–एमएस (सांख्यिकी एवं डेटा साइंस) कार्यक्रम, एमएससी (सांख्यिकी) कार्यक्रम तथा पीएचडी (सांख्यिकी) कार्यक्रम शामिल हैं। 2021 से संचालित हो रहे हैं कोर्स एमएससी कार्यक्रम (जिसमें प्रवेश JAM के माध्यम से होता है) 1970 के दशक से संचालित हो रहा है, जबकि बीएस–एमएस कार्यक्रम (जिसमें प्रवेश JEE के माध्यम से होता है) वर्ष 2021 से चल रहा है। अब ये सभी कार्यक्रम नवगठित सांख्यिकी और डेटा साइंस विभाग के अंतर्गत संचालित होंगे। एमएससी कार्यक्रम के लिए कुल 60 सीटें तथा बीएस–एमएस कार्यक्रम के लिए लगभग 30 सीटें उपलब्ध होंगी। भारत में कम है यह विभाग आईआईटी की ओर प्रेसनोट जारी करके बताया गया कि नया विभाग आईआईटी कानपुर की सांख्यिकी, प्रायिकता और मात्रात्मक विज्ञान के क्षेत्र में दीर्घकालिक उपलब्धियों पर आधारित है। वर्षों से सांख्यिकी एवं प्रायिकता समूह ने एक सशक्त शैक्षणिक एवं शोध तंत्र विकसित किया है, जिसके अंतर्गत स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं तथा विविध क्षेत्रों में अंतःविषयक अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। इस विभाग का उद्देश्य देश में सांख्यिकीय विज्ञान के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित होना है। विश्व स्तर पर हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, ऑक्सफोर्ड और यूसी बर्कले जैसे प्रमुख विश्वविद्यालयों में सांख्यिकी और डेटा साइंस के लिए समर्पित विभाग पहले से स्थापित हैं। भारत में ऐसे समर्पित विभाग सीमित हैं।
Source link
IITK में बनेगा साख्यिकी और डेटा साइंस डिपार्टमेंट:2021 से संचालित किए जा रहे हैं बीएसएमएस व एमएससी कोर्स