औरैया में युवक से की मारपीट:घर पर आकर लाठी-डंडों से हमला किया, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज


औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभानपुर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के उमेश चंद्र, रामरतन और रामनारायण उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब संतोष सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित संतोष सिंह का आरोप है कि मारपीट के दौरान उमेश चंद्र ने उनके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक राम नारायण को सौंपी गई है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *