एनटीपीसी परीक्षा के लिए चल रही दो स्पेशल ट्रेनें:गोरखपुर-लखनऊ के बीच गोंडा होकर 22 जून तक चलेंगी 05005/05006


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित एनटीपीसी परीक्षा में गोंडा से शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं। ये ट्रेनें गोरखपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ और लखनऊ से गोंडा होते हुए गोरखपुर तक चलेंगी। इनका संचालन 21 और 22 जून तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05005 गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यह परीक्षार्थियों को गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा करने में मदद करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05006 लखनऊ से प्रस्थान कर बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध है। एग्जाम के टाइम के हिसाब से चलेंगी ट्रेनें परीक्षा स्पेशल ट्रेन 05005 गोरखपुर से 21 जून तक प्रतिदिन दिन में दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह खलीलाबाद से 13:17 बजे, बस्ती से 13:48 बजे, बभनान से 14:15 बजे, मनकापुर से 14:45 बजे, गोंडा से 15:20 बजे, करनैलगंज से 15:55 बजे, बाराबंकी से 16:32 बजे और बादशाहनगर से 17:12 बजे छूटेगी। यह लखनऊ जंक्शन पर शाम 17:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05006 22 जून तक प्रतिदिन लखनऊ जंक्शन से शाम 18:15 बजे रवाना होगी। यह बादशाहनगर से 18:48 बजे, बाराबंकी से 19:32 बजे, करनैलगंज से 20:30 बजे, गोंडा से 21:00 बजे, मनकापुर से 21:26 बजे, बभनान से 22:02 बजे, बस्ती से 22:33 बजे और खलीलाबाद से 23:00 बजे छूटेगी। यह गोरखपुर रात 23:55 बजे पहुंचेगी। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए इन विशेष ट्रेनों में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस.सी.एन. के 10 कोच और एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे परीक्षार्थी बिना आरक्षण यात्रा कर सकें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भी गोरखपुर से गोंडा होते हुए लखनऊ और लखनऊ से गोंडा होते हुए गोरखपुर तक विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *