![]()
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक का चचेरे भाई की सगी मौसी से अफेयर चल रहा था। इस बात से नाराज चचेरे भाई ने प्लान बनाकर हमला किया। परिजनों ने खून से लथपथ हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख, उसके डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी चचेरे भाई समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय पाल (28) गीडा थाना क्षेत्र के बनगावां में रहता है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। दोनों ही भाई बेंगलुरू में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। इधर 6 दिन पहले विजय पाल गांव आया था। रविवार देर रात करीब 1 बजे विजय आरोपी चचेरे भाई विनय के कहने पर उसके साथ घर से 500 मीटर पर दूरी पर स्थित ईंट के भट्ठे पर गया। चचेरे भाई ने उसे खूब शराब पिलाई। इस दौरान वहां चचेरे भाई की मौसी का लड़का और अन्य युवक भी मौजूद थे। नशे में होने के बाद अचानक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से विजय पर हमला बोल दिया। विजय के सीने और चाकू पर कई प्रहार किए गए। मरा जानकर आरोपी उसे ईंट के भट्ठे पर छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल विजय गांव में आकर चिल्लाने लगा। तब पिता और गांव के अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही भोर में उसकी मौत हो गई। आरोपी उसी गांव का है। इसलिए घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। जिसको देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विजय का चचेरे भाई की सगी मौसी से अवैध सम्बंध था। इसको लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसको लेकर विनय काफी नाराज रहता था। इसलिए इस बार जब विजय पाल गांव आया तो हत्या करने के लिए विनय ने प्लान बनाया था। इस संबंध में सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विनय की पहचान की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Source link
गोरखपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या:मौसी से अफेयर चलाने पर चचेरे भाइयों ने सीने और पेट पर किए कई वार