![]()
जूही पुलिस की रविवार देर रात गौ तस्कर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुठभेड़ के बाद दो सगे भाइयों को पुलिस ने पकड़ा। मौके से भागे सगे भाइयों ने पुलिस के पीछा करने पर गोली चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गाली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायल सगे भाइयों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से एक गोवंश समेत प्लास्टिक की बोरी, चापड़ और तमंचा बरामद हुआ हैं। क्राइम ब्रांच और ADCP आपरेशन ने दी थी सूचना डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि क्राइम ब्रांच और एडीसीपी आपरेशन सुमित रामटेके की ओर से सूचना मिली थी। उनके मुताबिक कुछ लोग रावतपुर से सस्ते दामों पर गोवंश को खरीदकर परमपुरवा रेलवे ट्रैक किनारे लाकर काट रहे हैं। इसी सूचना पर जूही थाना पुलिस की तीन टीमों को गौ तस्करों की धरपकड़ के लिए लगाया था। रविवार रात करीब 12:30 बजे एक गोवंश के साथ चार लोग रेलवे ट्रैक के किनारे आते दिखे, जिन्हें पूछताछ के लिए रोका गया तो आरोपी गोवंश को छोड़कर मौके से भाग निकले। इनमें से चमनगंज थानाक्षेत्र के घोसियाना निवासी मो. अमीर और रायपुरवा थानाक्षेत्र के देव नगर निवासी श्यामजी तिवारी को पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा, जबकि जूही थानाक्षेत्र के परमपुरवा निवासी सगे भाई चांद आलम और रेहान उर्फ सद्दाम भाग निकले। झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर की फायरिंग जिनकी तलाश शुरू की गई तो दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे अलग-अलग झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। आरोपियों ने बचकर भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें दोनों भाई दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार करके इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पूर्व में गो तस्करी में जेल जा चुके हैं। उनके अपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।
Source link
जूही पुलिस की गौ तस्करों से हुई मुठभेड़, चार अरेस्ट:दो सगे भाइयों के पैर में लगी गोली, गोवंश को परमपुरवा रेलवे ट्रैक पर काटते थे