1.47 करोड़ धोखाधड़ी, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:बेकनगंज पुलिस ने गाजियाबाद से जहांगीर आलम को दबोचा


कानपुर के बेकनगंज थाना पुलिस ने 1.47 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र से पकड़कर कानपुर लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। चमड़ा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप मामला पेचबाग निवासी चमड़ा कारोबारी गुलजार अहमद की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन्होंने आरोपी की फर्म को 2.24 करोड़ रुपये का कच्चा चमड़ा दिया था, जिसके बदले केवल 76 लाख रुपये का भुगतान किया गया। शेष 1.47 करोड़ रुपये की रकम नहीं लौटाई गई। पीड़ित के अनुसार कई बार भुगतान मांगने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में 25 नवंबर 2024 को दादा मियां मजार के पास मुलाकात के दौरान बकाया रकम मांगने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार था आरोपी शिकायत के आधार पर बेकनगंज थाने में धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। नौकर के नाम पर बनाई गई थी फर्म बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि इरशाद आलम ने अपने नौकर जहांगीर आलम के नाम पर फर्म बनाकर कथित रूप से कारोबारी के साथ धोखाधड़ी की थी। पुलिस इससे पहले इस मामले में इरशाद आलम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गाजियाबाद में कैब चालक बनकर रह रहा था पुलिस जांच में पता चला कि जहांगीर आलम पिछले कई वर्षों से गाजियाबाद में रहकर कैब चालक का काम कर रहा था। सर्विलांस टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और साहिबाबाद क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *