![]()
हरदोई जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का दावा है कि युवती अपने साथ घर में रखा 12 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी और 1.2 लाख रुपये भी ले गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा रविवार की देर शाम 6:26 बजे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को लखनऊ के थाना रहीमाबाद के ग्राम बल्देव खेड़ा निवासी शमशाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता के अनुसार, युवती घर से जेवर और नकदी भी ले गई है। शिकायत में बताया गया है कि युवती कुल 12 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी और 1.20 लाख रुपये नकद ले गई है। सोने के जेवरात में 2 तोला के कंगन, 4 तोला के दो हार, 10 ग्राम की झुमकी, 8 ग्राम का छपका, 4 ग्राम का टीका और 4 ग्राम की दो अंगूठियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 750 ग्राम वजन की 4 जोड़ी चांदी की पायल भी ले जाई गई हैं। पिता की शिकायत पर संडीला कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शमशाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी, जेवरात की रिकवरी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
युवती 12 तोला सोना, 1.2 लाख रुपए लेकर लापता:पिता ने लखनऊ के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया