आगरा की दीप्ति की फिरकी में फंसा पाकिस्तान:4 ओवर में 10 रन दे कर लिए 5 विकेट,बनीं प्लेयर ऑफ द मैच


आईसीसी विमेन्स टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। इस जीत की हीरो बनीं आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा। दीप्ति ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दीप्ति की फिरकी में ऐसी उलझी कि 106 रन पर ही सिमट गई। दीप्ति का कहर: एक ओवर में 3 विकेट
पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने मैच का रुख ही पलट दिया। अपने चौथे ओवर की पहली, तीसरी और पांचवीं गेंद पर दीप्ति ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इस ओवर के बाद पाकिस्तान की पूरी टीम लड़खड़ा गई और आलआउट हो गई। दीप्ति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को डायरेक्ट हिट से रन आउट कर पवेलियन भेजा। आगरा में जश्न का माहौल
दीप्ति के इस शानदार प्रदर्शन से आगरा में जश्न का माहौल है। शहर के खेल प्रेमियों ने टीवी पर मैच देखकर जमकर तालियां बजाईं। खेल प्रेमियों ने कहा- दीप्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बड़े मैच की खिलाड़ी है। 10 रन देकर 5 विकेट लेना आसान नहीं। वो भी पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ। स्थानीय खेल प्रेमी राजीव अग्रवाल बोले-दीप्ति का यही प्रदर्शन बरकरार रहे। हम चाहते हैं कि इस बार T20 वर्ल्ड कप भारत आए और उसमें दीप्ति का सबसे बड़ा हाथ हो। दीप्ति हमारी बेटी है। पूरे आगरा का नाम रोशन कर रही है।” लगातार दूसरा बड़ा प्रदर्शन
गौरतलब है कि दीप्ति शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है। इससे पहले एशिया कप में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। दीप्ति मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत की सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरी हैं। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की दावेदारी और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *