लखनऊ टीम ने शामली में 4 ओवरलोड ट्रक पकड़े:रेत और डस्ट से भरे वाहनों पर खनन विभाग की विशेष टीम का एक्शन


उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शामली में खनन विभाग की लखनऊ से आई एक विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाकर चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। लखनऊ से भेजे गए अधिकारी प्रशांत प्रभात के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, रेत और डस्ट से भरे इन ट्रकों में से कई बिना वैध कागजात, रॉयल्टी और ओटीपी के चल रहे थे। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों ट्रकों को सील कर दिया और उन पर भारी-भरकम चालान काटे। इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारी प्रशांत प्रभात ने बताया कि उन्हें लखनऊ से विशेष रूप से शामली भेजा गया था। उन्होंने कहा कि यहां बिना कागजात, बिना ओटीपी और ओवरलोड वाहन चलते पाए गए, जिन पर कार्रवाई की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *