देहरादून पहुंचा शहीद प्रशांत का पार्थिव शरीर:इकलौते बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां; असम में AN-32 क्रैश में हुई थी मौत


असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर उनके सेलाकुई स्थित आवास पहुंच गया है। घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग, रिश्तेदार और वायुसेना के अधिकारी मौजूद हैं। पार्थिव शरीर देखते ही मां बेसुध हो गईं। प्रशांत सिंह का अंतिम संस्कार देहरादून के किशन बहादुर थापा मार्ग स्थित श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। प्रशांत सिंह महज 32 साल के थे। करीब डेढ़ साल पहले 23 नवंबर 2024 को उनकी शादी हुई थी। शनिवार सुबह जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हुए AN-32 विमान हादसे में वह समेत पांच वायुसेना कर्मी शहीद हो गए थे। तस्वीरें देखिए- लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दो हिस्सों में टूटा विमान भारतीय वायुसेना के अनुसार AN-32 विमान शनिवार सुबह नियमित उड़ान पर था। विमान में 6 जवान सवार थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर हुआ। दरअसल, टचडाउन के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और इसके बाद वह रनवे के टैक्सीवे की ओर बढ़ा और दो हिस्सों में टूट गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने को-पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन 5 अन्य जवानों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल को-पायलट का इलाज जोरहाट के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह (देहरादून), फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (बिहार), सार्जेंट जितेंद्र शर्मा (अलीगढ़), अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत (राजस्थान) और अग्निवीर वायु दानिश आलम (बिहार) शहीद हो गए। एक को-पायलट घायल है, जिसका इलाज जारी है। प्रशांत की अंतिम विदाई से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *