प्रभारी मंत्री ने देवली गौशाला, पंचायत भवन का किया निरीक्षण:गायों को खिलाया गुड़-चना, गौवंश संरक्षण के दिए निर्देश


प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने दौरे के दौरान विकासखंड लक्ष्मणपुर क्षेत्र के देवली गांव में स्थित गौशाला एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री सबसे पहले देवली गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौवंश के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया। मंत्री सिंह ने अधिकारियों को गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, चारा-पानी की उपलब्धता और पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके उपरांत, उन्होंने देवली ग्राम सभा स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन परिसर में नियमित साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रखरखाव और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए उपयोगी केंद्र बनना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *