अयोध्या में बारिश का अलर्ट:टेम्प्रेचर 35 डिग्री, आज बादल छाए रह सकते हैं, लोगों से सावधानी बरतने की अपील


अयोध्या में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन इसके बाद घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने बारिश का आनंद लिया। किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी बारिश मौसम में आए इस बदलाव को किसानों के लिए भी लाभकारी माना जा रहा है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जिससे खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश खेती-किसानी के लिए सकारात्मक संकेत है। सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान आचार्य नरेंद्र देवा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एन्ड टेक्नोलॉजी के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि यह मौसमी परिवर्तन पश्चिमी और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से हुआ है। विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलीं। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। डॉ. अमरनाथ मिश्र ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं किसानों से मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *