![]()
प्रयागराज में राष्ट्रीय सरस मेला-2026 में फिल्मी कलाकारों, गायकों, डिप्टी सीएम, भाजपा सांसदों ने रौनक बिखरे डाली है। इसी कार्यक्रम में परफॉरमेंस देने आए भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपनी गायकी और चुटीले अंदाज में कुछ ऐसा कह गए कि उनके बोल भाजपा विधायकों, नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना है। काव्य पथ प्रयागराज के आयोजन के दौरान मरोज तिवारी ने माइक से गाना गाते हुए बोला- और केशव तुम बढ़ते रहना, अब आगे की तैयारी है। मनोज तिवारी के इस बोल पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। बगल में बैठ डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी मुस्कुरा कर ताली बजाने लगे। तालियां बजाकर मुस्कुराने लगे केशव मौर्या अपने कहे बोल पर मनोज तिवारी भी चुटीले अंदाज में हंसने लगे। मनोज तिवारी ने अपने गायन के दौरान मंच से भी कुछ ऐसे ही इशारे देकर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं की तालियां बटोरी।
केशव-मनोज के बीच खूब बनी प्रयागराज में मनोज तिवारी और केशव मौर्या के बीच केमिस्ट्री काफी नजर आई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मनोज तिवारी जाने लगे तो केशव मौर्या उन्हें छोड़ने लगे। केशव ने कहा अभी तो फ्लाइट में देर है, कहीं दो ढाई सौ मिश्र इंतजार कर रहे हैं। न हो तो साथ चलें। इस पर मनोज तिवारी बोले चलिये चलते हैं। काफी देर तक चलती रही इस जुगलबंदी के अब राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। भाजपा विधायकों, नेताओं के बीच मनोज तिवारी का वीडियो घूमने लगा है। प्रयागराज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत राष्ट्रीय सरस मेला-2026 का आयोजन चल रहा है। 14 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले इस मेले के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद रहे। 15 मार्च को कार्यक्रम में केशव मौर्या के साथ प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने समां बांधा था। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 14 मार्च को केशव मौर्या के साथ सांसद रवि किशव ने मंच साझा किया था। तब रवि किशन ने राहुल गांधी के पायजाने को लेकर टिप्पणी की थी। 9 राज्य और यूपी के 75 जिलों के नेता डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेले में 9 राज्यों और उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों से स्वयं सहायता समूहों की “दीदियां” भाग ले रही हैं। साथ ही यूपी भाजपा के बड़े बड़े नेता, विधायक और सांसद इसमें शिरकत करने आ रह हैं। मनोज तिवारी के साथ मंच साझा करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफियागिरी खत्म कर दी गई है और आगामी चुनाव में जिले की सभी 12 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। रवि किशन ने छेड़ा था राहुल गांधी के पायजाने का राग ‘कांग्रेस को 65 साल तक दलित महापुरुषों की याद नहीं आई। लेकिन, अब वजूद खत्म होते देख उन्हें नए नाम याद आ रहे हैं। जैसे राहुल गांधी के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते हैं, उसी तरह उनकी सोच पर भी सब हंसते हैं।’ यह बात गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने शनिवार को कही। रवि किशन प्रयागराज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत सरस मेला-2026 के शुभारंभ में आए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान रवि किशन ने मंच से गाना गाया- जईसन सोचले रहनी अईसन धनिया मोर बाड़ी…। रवि किशन ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश को विराट स्वरूप दिया है। उसी का नतीजा है कि आज विपक्ष उन नामों को आगे ला रहा, जिन्हें उन्होंने दशकों तक नजरअंदाज किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मोदी ने कांग्रेस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है। देश में एलपीजी गैस की किल्लत अफवाह
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों को रवि किशन ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष एलपीजी को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है। उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बुकिंग पर सिलेंडर मिल रहा है। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर विपक्ष को घेरा
रवि किशन ने कहा- पीएम मोदी ने उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए रवि किशन ने आंकड़ों के जरिए हमला किया। कहा कि संसद चलाने पर जनता की गाढ़ी कमाई के 9 करोड़ रुपए रोज और ढाई लाख हर मिनट खर्च होता है। विपक्ष का पेपर फाड़ना और हंगामा करना देश का बड़ा नुकसान है, जिसे जनता देख रही है। यूजीसी बिल और सवर्णों की नाराजगी के सवाल पर रवि किशन ने साफ किया कि ब्राह्मण और पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी-योगी सरकार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योगी-मोदी के राज में किसी भी सवर्ण पर कोई गलत कानूनी प्रहार या अन्याय नहीं होने पाएगा।
योगी के राज में माफिया खत्म, अब आते हैं कलाकार
इस दौरान रवि किशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘साइको सैयां’ का भी जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर के बदलाव पर कहा कि पहले वहां माफिया का राज था, लेकिन अब वहां माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार और साहित्यकार आ रहे हैं। एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का टार्गेट
रवि किशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। कहा- देश में एक करोड़ महिला समूहों को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे हर घर में महिलाओं और बेटियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना बताया। कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। रवि किशन ने प्रयागराज में हुए इस समागम को ऐतिहासिक बताया और हजारों महिलाओं की भागीदारी देखकर गर्व महसूस किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। केशव बोले- गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें
केशव ने कहा कि इस मेले में गरीब परिवारों की महिलाएं अपने बनाए हुए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाती हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग खरीदते हैं। इससे उनकी आय बढ़ती है। उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। सरकार की कोशिश है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और गरीब परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होकर समृद्धि की ओर बढ़ें। ऐसे आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का ‘जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ’ वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
Source link
चुटीले अंदाज में केशव पर क्या कह गए मनोज तिवारी:केशव तुम बढ़ते रहना, अब आगे की तैयारी है…गाने पर भाजपा नेताओं की तालियां