अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)-2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून से बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पीयूकैट-2026 के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे छात्रों को प्रवेश के समय अपनी योग्यता से संबंधित सभी अंकपत्र और आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों, संचालित पाठ्यक्रमों और उपलब्ध सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
