![]()
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सिटी रेलवे ब्रिज के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (48) पुत्र रामाधार शर्मा के रूप में हुई है, जो रसूलाबाद, संक्रमण मंडी, थाना कोतवाली के निवासी थे। हादसे में घायल उनकी बहन प्रीति कश्यप, पत्नी रविंद्र कुमार, केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह भी रसूलाबाद की निवासी हैं और उनका मूल निवास मछलीशहर क्षेत्र का सारनाथ गांव है। जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश शर्मा और प्रीति कश्यप किसी निजी कार्य से भदोही गए थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वे जौनपुर लौट रहे थे। सिटी रेलवे ब्रिज शुरू होने से ठीक पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमप्रकाश शर्मा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि प्रीति कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल प्रीति कश्यप को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Source link
जौनपुर में सड़क हादसा, भाई की मौत:सिटी रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षिका बहन घायल