![]()
गोरखपुर के नौका विहार पर हुड़दंग मचाने और नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। शुक्रवार की देर रात उधर से गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखकर तगड़ी चेकिंग ड्राइव चलाई। इस दौरान सड़कों पर आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहनों पर कार्रवाई हुई। चेकिंग करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 8 बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान काटा। इसके साथ ही, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही 3 बुलेट को मौके पर ही सीज कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी है। और लोग सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन करें। देखिए तस्वीरें… हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन
नौकायन पर अक्सर देर रात कुछ युवा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से तेज आवाज निकालकर माहौल खराब करते हैं, जिससे वहां टहलने आने वाले लोगों और परिवारों को काफी परेशानी होती है। पुलिस को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्टंटबाजी करने वालों, बिना नंबर प्लेट के घूमने वालों और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी से जहां नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं नौकायन आने वाले आम नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की तारीफ की है।
Source link
नौका विहार पर 8 बुलेट का चालान, 3 सीज:बिना साइलेंसर के सड़क पर भरते थे फर्राटा, गोरखपुर में उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां