लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई:ठाकुरगंज में अवैध निर्माण ध्वस्त, गोमती नगर में 6 बहुमंजिला भवन सील


लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को ठाकुरगंज में अभियान चलाकर 1 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार में 6 अवैध निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-7 की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान संतोष सिंह, बालमुकुंद सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, सुनील कुमार जायसवाल, रामानंद वर्मा, सुधा सिंह, नीतू के द्वारा अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे बहुमंजिला भवनों को सील किया गया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि वैभव चन्द्र के द्वारा ठाकुरगंज के सराय माली खां मोहल्ले में लगभग 1900 वर्गफिट के भूखण्ड पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। एलडीए से नक्शा कराये बिना किये जा रहे निर्माण कार्य के विरूद्ध न्यायलय ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिये थे। जिसके पालन में प्रवर्तन टीम ने स्थल पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *