![]()
घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घाटमपुर से काम के लिए आया था युवक
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बखरिया गांव निवासी 34 वर्षीय नीरू पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरू किसी काम से घाटमपुर आया हुआ था और देर रात रामसारी रोड के पास रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था। ट्रैक पर मिला शव, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। शव की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन पहुंचे, रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आया युवक:कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी