![]()
गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में प्रयागराज के रहने वाले तीन युवा कारोबारियों समेत चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक प्रतापगढ़ में का रहने वाला था जबकि अपनी रिश्तेदारी प्रयागराज में रह रहा था। चारों दोस्त शुक्रवार सुबह प्रयागराज से कार से घूमने के लिए शिमला के लिए निकले थे। चारों दोस्त टाटा पंच कार से शिमला घूमने के लिए निकले थे। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार की स्पीड 100 के करीब थी, ऐसे में कार के परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर ऐसी हुई कि कार आगे से चिपक गई। दर्दनाक हादसे में चारों युवकों के शरीर गाड़ी में फंस चिपक से गए। कार के दरवाजे काटकर, शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे में अनुपम गुप्ता (32) पुत्र अजय कुमार गुप्ता, विजय (40) पुत्र मक़सूदन लाल, उदय (28) हैं। ये तीनों बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज के रहने वाले हैं। चौथा दोस्त जिनकी जान गई उसका नाम अमन है। वह मांधाता प्रतापगढ़ का रहने वाला है। अमन की रिश्तेदारी बाबूगंज फूलपुर में हैं। वह रिश्तेदारी में रह रहा था। यहीं से दोस्तों के साथ शिमला के लिए निकला था। अनुपम की मोबाइल शॉप है जबकि विजय टेंट हाउस का कारोबार कर रहा था। उदय की जूते चप्पलों की शॉप है। अमन की प्रतापगढ़ में कई दुकानें हैं। हादसे के बाद उन्न्राव पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। प्रयागराज पुलिस से सूचना पाकर कारोबारियों के परिवार में चीखे गूंजने लगीं। बाबूगंज बाजार की दुकानें बंद हो गईं। कई गाड़ियों से परिवार के लोग उन्नाव के लिए रवाना हेा गए हैं।
Source link
प्रयागराज के चार युवा कारोबारियों की मौत:गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार के परखच्चे उड़े, शिमला जा रहे थे, बाबूगंज बाजार बंद